कोरिया जिले में सोमवार को यातायात पुलिस ने ओड़गी नाका तिराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। SP रवि कुमार कुर्रे के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 15 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इनमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले आम नागरिकों से 7,500 रुपए और पुलिसकर्मियों से 1,500 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। यातायात विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यातायात पुलिस की अपील यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर ही दुपहिया वाहन चलाएं। साथ ही दुपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं। हेलमेट पहनने से लोगों में आएगी जदागरूकता यातायात पुलिस के मुताबिक, हेलमेट सिर और मस्तिष्क को सुरक्षा कवच प्रदान करता है। यह हादसों में होने वाली गंभीर चोटों से बचाता है। मस्तिष्क की चोटें जानलेवा हो सकती हैं, इसलिए हेलमेट का प्रयोग जरूरी है। हेलमेट पहनने से सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सकता है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। हेलमेट एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है इसलिए वाहन चालान एवं पीछे सवार होने की स्थिति में अनिवार्य रूप से इसे पहनना चाहिए। चालानी कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी उप निरीक्षक बीरबल राजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, आरक्षक राकेश मिश्रा, गुलशन महानदियों, केशव सोनवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


