विधायक ने जमकर किया डांस और गाया फाग:होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा गुलाल, मूड में दिखे देवेंद्र यादव

भिलाई स्थित महाराष्ट्र मंडल में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र यादव पूरे मूड में दिखे। उन्होंने ना सिर्फ फिल्मी गानों में जमकर डांस किया, बल्कि मंच से होली स्पेशल गाने भी गाए। कार्यक्रम मे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगभग 40 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ होली के गानों मे जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रही। उन लोगों ने भी विधायक के साथ होली स्पेशल गानों में डांस किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र यादव इतने मूड में दिखे कि वो मंच पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने “ओ रंग रसिया” सांग को खुद गाया। उनके गाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया और पूरे कार्यक्रम में गुलाल उड़ाया। ईडी की कार्रवाई पर उठाया सवाल कार्यक्रम के बाद देवेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य जगहों पर हुई ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार लगातार अनुचित तरिके से कांग्रेस के लोगों पर कार्रवाई कर रही। वो कांग्रेस नेताओं को दबाने का काम कर रहा है। हम दबने वाले और डरने वाले नहीं है। हम डटकर मुकाबला करेंगे। नेत्रहीन बच्चों मनाया फागुन महोत्सव भिलाई में भाजयुमो नेता प्रशम दत्ता ने नेत्रहीन बच्चों के लिए विशेष रूप से फागुन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नेत्रहीन बच्चों को मुख्य अतिथि बनाया गया। उनके द्वारा पारंपरिक होली गीतों, नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों में भाग लिया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए सुगंधित फूलों से बना गुलाल से खूब इंजाय किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *