छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के चारों जनपद पंचायतों में नए पदाधिकारियों ने सोमवार को शपथ ली। धमतरी जनपद पंचायत में एक सेना के जवान की पत्नी अंगिरा ध्रुव (28) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए रिजल्ट टाई हो गया। रिजल्ट टाई होने के बाद लॉटरी सिस्टम से चुनाव हुए। जिसमें पूर्व विधायक का पुत्र देवव्रत साहू उपाध्यक्ष चुने गए। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। शपथ के दौरान जनपद पंचायत में गहमा गहमी का माहौल रहा। उपाध्यक्ष के लिए रिजल्ट टाई हो गया जानकारी के मुताबिक, जिले के तीन जनपद पंचायतों में 25-25 सदस्य हैं। एक जनपद पंचायत में 23 सदस्य हैं। जबकि कुरुद नगर पंचायत में कांग्रेस के 9 पार्षद है। वहीं भाजपा के 6 पार्षद है। चुनाव में अध्यक्ष को मिलाकर कर 16 पार्षदों ने वोटिंग की जिसमें उपाध्यक्ष का चुनाव टाई हो गया। नगर पंचायत कुरूद उपाध्यक्ष के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी सिस्टम से चुनाव हुए। जिसमें पूर्व विधायक का पुत्र देवव्रत साहू उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव के बाद नगर पंचायत के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता और पार्षदों ने जमकर नारेबाजी किया और अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोसते नजर आए। रुके हुए काम को पूरा करने का दावा अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने बताया कि उनका विवाह नगरी इलाके के गोरेगांव आरौद लीलर से हुआ है। पति भूपेंद्र ध्रुव इंडियन आर्मी में है। जिनका ड्यूटी कोलकाता पानागढ़ में है। ससुराल में 6 सदस्य रहते हैं। बातचीत में अंगीरा ध्रुव ने बताया कि राजनीति में MA फाइनल तक कि पढ़ाई की है और पहली बार चुनाव लड़कर जनपद अध्यक्ष बन गई। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि जनता की हर बातों को लेकर चलेंगी। विकास के लिए जनता के साथ रहेगी और रुके हुए काम है पूरा करेंगे।


