अबोहर में दो महिलाओं समेत 6 पर केस:सेक्स रैकेट को लेकर होटल में रेड, कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस

अबोहर के बस अड्डे के पीछे स्थित एके होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। सिटी वन पुलिस ने छापेमारी कर 4 पुरुषों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एसआई रजनी बाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में निहालखेड़ा के दलीप कुमार और आकाशदीप शामिल हैं। आईस ब्लू होटल में रहने वाला विष्णु और राजपुरा के रहने वाले सुखजिंदर सिंह भी गिरफ्तार किए गए। इनके अलावा इंद्रा नगरी की उमा और जसवंत नगर की ज्योति को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान महिलाओं से पूछताछ की जाएगी कि वे कब से इस धंधे में संलिप्त हैं और कितने लोगों को अपना शिकार बना चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *