बरनाला में कैमिस्टों का तीन घंटे तक प्रदर्शन:पुलिस रेड के विरोध में दुकानें बंद, दवा विक्रेताओं की छवि खराब

पंजाब के बरनाला जिले में कैमिस्टों ने पुलिस की छापेमारी के विरोध में तीन घंटे की सामूहिक हड़ताल की। कैमिस्टों ने अपनी दुकानें बंद रखकर पंजाब सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कैमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरिंदर अरोड़ा, हरदीप सिंह, लाजपत राय और खुशदीप गर्ग ने बताया कि यह हड़ताल पूरे पंजाब में की गई। सीएम के नाम एसएसपी को सौंपा पत्र उन्होंने कहा कि सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत कैमिस्टों को परेशान किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने कई दुकानों पर छापेमारी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस उनसे ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसे वे ड्रग तस्कर हों। इससे समाज में दवा विक्रेताओं की छवि खराब हो रही है। कैमिस्टों ने मुख्यमंत्री के नाम एसएसपी और डीसी को मांग पत्र सौंपा। कैमिस्टों को बेवजह न करें परेशान कैमिस्टों ने कहा कि वे सरकार की नशा विरोधी मुहिम का समर्थन करते हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से वे नाराज हैं। उन्होंने मांग की है कि कैमिस्टों को बिना वजह परेशान न किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *