अबोहर में गाड़ियां चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:5 बाइक समेत चोरी का सामान बरामद, बैंकों के बाहर से करते थे वारदात

अबोहर में पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिटी वन पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 5 बाइक, एक गैस सिलेंडर, 2 घी के टीन और एसी बरामद किए हैं। ये बैंकों के बाहर और बस स्टैड से गाड़ियां चुराते थे। सिटी वन के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए एएसआई सुखदेव सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। जांच में पता चला कि दयाल नगरी का 17 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की और जम्मू बस्ती का कुलदीप चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को बहावलवासी लिंक रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद हुआ। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से शहर में चोरी कर रहे थे। दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *