जालंधर| श्री बजरंग वेलफेयर सोसायटी किला मोहल्ला के सदस्यों की ओर से बुधवार को श्री बालाजी महाराज की भव्य चौंकी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। संस्था के मुख्य सेवादार जय हांडा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इस बार 31 दिसंबर को प्रभु की चौंकी करवाई जाएगी। यहां अंकुश खन्ना, मनु दत्त, दानिश, जतिन, साहिल, राहुल, दीपक, गगन व अन्य लोग उपस्थित थे।


