मोगा में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, शादी में की थी हवाई फायरिंग

मोगा पुलिस ने शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खंभे गांव के निवासी सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सुखमन के रूप में हुई है। थाना धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशन में कार्रवाई की गई। थाना फतेहगढ़ पंजतूर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुखमनप्रीत सिंह जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन कर एक शादी समारोह में फायरिंग कर रहा था। आरोपी ने इस फायरिंग का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर दिया। पंजाब में गन कल्चर को रोकने के लिए सरकार ने विशेष प्रतिबंध लगा रखे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत से पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शादी समारोह में फायरिंग करने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस तरह की घटनाएं समाज पर बुरा प्रभाव डालती हैं और गन कल्चर को बढ़ावा देती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *