मोमबत्ती की रोशनी में खेल रहे थे जुआ:कोंडागांव के फार्म हाउस में ताश खेलते 4 आरोपी पकड़ाए; 14.88 लाख का सामान जब्त

कोंडागांव पूर्वी बोरगांव के एक फार्म हाउस में पुलिस ने छापा मारा है। जहां मोमबत्ती की रोशनी में 4 आरोपी जुआ खेलते पकड़ाए है। इन आरोपियों के कब्जे से पैसा, कार, मोबाइल समेत 14.88 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। मुखबिर की सूचना पर की पुलिस ने राज कुंडू के फार्म हाउस में कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, एक प्लास्टिक बोरी और एक अधजली मोमबत्ती बरामद की। इसके अलावा आरोपियों से 12 लाख की ब्रेजा कार, 1 लाख की एक्टिवा स्कूटी, 1.40 लाख की दो मोटरसाइकिल, 33 हजार के चार मोबाइल फोन और 15 हजार रुपए नगद बरामद किए। कुल बरामदगी की कीमत 14.88 लाख रुपए है। साइबर सेल और पुलिस की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार कुंडू उर्फ राज कुंडू (38), अशोक दास (42), मुकेश बड़ई (31) और प्रशांत साहा (26) शामिल हैं। सभी आरोपी पूर्वी बोरगांव के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4(क) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी सतीश भार्गव, डीएसपी कोंडागांव, थाना प्रभारी फरसगांव संजय सिंदे समेत पुलिस की टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *