चारामा के आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी:प्राथमिक और माध्यमिक शाला से 3 गैस सिलेंडर चुरा ले गए चोर; असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कांकेर जिले के चारामा में आंगनबाड़ी केंद्रों में रखे सिलेंडर की चोरी हुई है। थाने से महज 15 मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक और माध्यमिक शाला के केंद्रों से चोरों ने तीन गैस सिलेंडर चुरा लिए। यह केंद्र नेशनल हाईवे 30 के पास स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय कुछ असामाजिक तत्व यहां जमा होते हैं। थाने के इतने नजदीक होने के बावजूद चोर बेखौफ हैं। 16 अप्रैल 2024 को इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। रसोई कक्ष का ताला टूटा मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता यादव ने सुबह 9:30 बजे देखा कि रसोई कक्ष का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने तुरंत प्रधान पाठक को सूचित किया। शाला के प्रधान पाठक लोचन यादव ने इस घटना की जानकारी सहायक SP कांकेर, खंड शिक्षा अधिकारी और नगर पंचायत चारामा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी। पहले भी हो चुकी है चोरी जानकारी के मुताबिक, स्कूल में यह पहली चोरी नहीं है। कुछ दिन पहले बोरवेल का केबल भी चोरी हुआ था। पिछले साल भी आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 और 9 से गैस सिलेंडर चोरी हुए थे। शिक्षकों का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने पहले भी स्कूल में तोड़फोड़ की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *