नए अभ्य​र्थियों को बनानी होगी प्रोफाइल:पीएचई सब इंजीनियर की भर्ती, फॉर्म भरने के लिए प्रोफाइल को अपडेट करना अनिवार्य

व्यापमं की ओर से साल की पहली भर्ती पीएचई सब इंजीनियर की होगी। जिन अभ्य​र्थियों ने पूर्व वेबसाइट के अनुसार प्रोफाइल का पंजीयन किया है, उन्हें अब अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना होगा। इसमें हस्ताक्षर और लेटेस्ट फोटो देनी होगी। ईमेल आईडी भी देना जरूरी होगा। नए अभ्य​र्थियों को अपनी प्रोफाइल बनानी होगी। इसके बगैर वे आवेदन नहीं कर पाएंगे। व्यापमं परीक्षाओं की जानकारी अब नई वेबसाइट पर मिलेगी। इसके माध्यम ही फॉर्म भरे जाएंगे और इस पर ही रिजल्ट जारी होंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में उप अभियंता भर्ती के लिए 27 अप्रैल को व्यापमं से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। कुल 128 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 118 सिविल और 10 पद विद्युत/ यांत्रिकी सब इंजीनियर के लिए है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा है। उधर, सालभर पहले व्यापमं से जनवरी-फरवरी में मत्स्य निरीक्षक के लिए वैकेंसी निकली थी। इसके बाद से पूरे साल व्यापमं से कोई नई वैकेंसी नहीं निकली। अब पीएचई उप अभियंता की भर्ती निकल रही है। दिव्यांग हैं तो प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख और क्रमांक बताना होगा : यदि कोई अभ्यर्थी दिव्यांग है, तो नए वेबसाइट में उल्लेखित दिव्यांगता के प्रकार का चयन करके अपना प्रोफाइल अपडेट करें। दिव्यांग अभ्य​र्थी को अपने प्रोफाइल में जिला मेडिकल बोर्ड या सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र का क्रमांक एवं जारी होने भी तारीख भी बतानी होगी। नया प्रोफाइल बनाते समय नाम की स्पेलिंग ध्यान दें : अधिकारियों का कहना है​ कि व्यापमं परीक्षा के आवेदन के लिए प्रोफाइल पंजीयन जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने व्यापमं के वेबसाइट में पूर्व में अपना प्रोफाइल पंजीकरण नहीं किया है, वे नई बेवसाइट पर प्रोफाइल का पंजीकरण जरूर करें। इसके बगैर व्यापमं की परीक्षाओं के फॉर्म नहीं भर पाएंगे। प्रोफाइल बनाते समय अपने नाम की स्पेलिंग, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर समेत अन्य जानकारी सावधानी पूर्वक भरें। बार प्रोफाइल पंजीकरण होने के बाद व्यापमं की किसी भी परीक्षा का फॉर्म आसानी से भरा जा सकेगा। पासवर्ड अनिवार्य रूप से चेंज करें व्यापमं की ओर से प्रवेश, पात्रता व विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती है। बार-बार अभ्य​र्थियों को एक ही तरह की जानकारी न देना पड़े, इसे लेकर प्रोफाइल पंजीकरण की व्यवस्था कुछ साल पहले लागू हुई। बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रोफाइल का पंजीयन कराया है। नई एजेंसी के साथ अनुबंध होने के बाद व्यापमं की नई वेबसाइट बनाई गई है। जिन्होंने पहले प्रोफाइल पंजीयन किया है उन्हें अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने पूर्व के प्रोफाइल लॉगिन एवं पासवर्ड का उपयोग करना होगा। पुराने प्रोफाइल का पासवर्ड अनिवार्य रूप से चेंज करें। इसके अतिरिक्त यदि अभ्यर्थी अपने प्रोफाइल की व्यक्तिगत जानकारी में कोई सुधार करना चाहता है, तो नए वेबसाइट में अपने प्रोफाइल लॉगिन में जाकर अनिवार्य रूप से सुधार कर ले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *