बोकारो में चोरी की 45 बाइक बरामद:अवैध कोयला ढुलाई में करते थे बाइक का इस्तेमाल, दो वाहन चोर गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अपराधियों में मो. परवेज और मो. मासूम अंसारी शामिल हैं। इन दोनों ने बोकारो और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 45 चोरी की बाइक बरामद की हैं। चोर इन बाइक को कथारा, तेनुघाट, गोमिया और पेटरवार थाना क्षेत्रों में छिपाकर रखते थे। चोरी के बाद इन वाहनों का इस्तेमाल अवैध कोयला ढुलाई और अन्य गैरकानूनी कार्यों में किया जाता था। सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सुझाव पुलिस ने लोगों से वाहनों की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं। वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें। अतिरिक्त लॉक का इस्तेमाल करें। दुकानों, स्कूलों और कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *