मोगा में तस्करी के खिलाफ रेलवे स्टेशनों पर रेड:हिरासत में लिए 2 संदिग्ध, पुलिस ने मांगी जनता से मदद

मोगा पुलिस ने जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान मंगलवार को दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह ने बताया कि यह अभियान एसएसपी मोगा के निर्देश पर चलाया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए आपराधिक तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनता से सहयोग की अपील पुलिस ने इस अभियान को ‘युद्ध नशे के खिलाफ’ का नाम दिया है। इसके तहत समाज के बुरे तत्वों पर लगाम लगाई जा रही है। एसपी ने जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशा बेचता या तस्करी करता दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस जानकारी के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *