कपूरथला में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड:सरसों के खेत में छिपाकर लगाए थे 150 पौधे, पुलिस ने कराए नष्ट, एक गिरफ्तार

कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने एक कार्रवाई में अवैध पोस्त की खेती का भंडाफोड किया है। पुलिस ने गांव लक्खण के पड्डे से 11 किलो 400 ग्राम वजन के अफीम के पौधे बरामद किए हैं। थाना सुभानपुर में तैनात ASI लखबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार गांव लक्खण के पड्डे में एक व्यक्ति अफीम की अवैध खेती कर रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर अफीम के पौधे लगे पाए गए। घर के पीछे लगाए थे अफीम के पौधे SHO अमनदीप कुमार ने बताया कि आरोपी बलविंदर सिंह ने अपने घर के पीछे सरसों के खेत में अफीम के 150 पौधे छिपाकर लगाए थे। पुलिस ने सभी पौधों को अपने कब्जे में ले लिया है।आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *