भास्कर न्यूज | जालंधर फुटबॉल किकर्स अकादमी की तरफ से लेट अनूप कुमार मदान की याद में 8वीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रीमियर यूथ फुटबॉल लीग का आयोजन किया गया। पिम्स अस्पताल की ग्राउंड में आयोजित इस लीग में मंगलवार को सभी 8 कैटेगरी में फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें फुटबॉल किकर्स अकादमी की टीमों ने 5 में गोल्ड और बाकी में 2 में सिल्वर मेडल जीता। इस लीग में अंडर-7 से अंडर-18 उम्र वर्ग में लड़के और लड़कियों के खेल मुकाबले खेले गए। 8 हफ्तों तक चली इस लीग में कुल 81 टीमों के 1075 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, एसबीएस नगर सहित अन्य जिलों से खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इस बारे में जानकारी देते हुए इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी वरुणदीप ने बताया कि सभी कैटेगरी में फुटबॉल किकर्स अकादमी ने फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-7, 9, 11, 13, 15 में चैंपियन और अंडर-18 लड़के और अंडर-17 लड़कियों में रनरअप ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर मुख्यातिथि गौतम बाली, मनदीप सिंह वोहरा नायब तहसीलदार, अतुल मदान, मेघा मदान, सुमन मदान, प्राची मदान, आर मदान, सुखी मान, इंद्रजीत सिंह, प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. विक्रांत शर्मा, विनीत महाजन, शैफाली महाजन, अमित बिंद्रा, समीर बिंद्रा, गुरिंदर सिंह संघा, बरिंदर सिंह, डॉ. अमनदीप सिंह, जुगराज सिंह बंसी, अजवंत सिंह बल मौजूद रहे। वरुणदीप ने बताया कि खिलाड़ियों ने इस लीग में अपने बेहतर फुटबॉल स्किल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जालंधर हमेशा से फुटबॉल का गढ़ रहा है। यहां नेशनल चैंपियनशिप भी खेली जा चुकी है। ऐसे टूर्नामेंट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।


