जालंधर | सिटी में पुरानी छोटी बारादरी में सीवर लाइन की मेंटेनेंस के लिए सड़क को खोद दिया है। यहां पर दो दिन से सड़क में गड्ढा बना है। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों की मुसीबत बनी हुई है। यहां पर निगम ने नई सड़क का निर्माण किया है, लेकिन इस हिस्से पर सड़क का निर्माण नहीं किया था, क्योंकि इस सड़क पर लोग कबूतरों को दाना गिराते हैं। इस वजह से नीचे से चूहे भी निकलते हैं। इसके नीचे सीवर लाइन में लीकेज बनी हुई है। इसलिए निगम ने सड़क के नीचे से सीवर लाइन की मेंटेनेंस के लिए सड़क को खोद दिया है। ऐसे में गहरा गड्ढा भी बना है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है।


