फरीदकोट में 10 नशा तस्कर गिरफ्तार:1.16 किलो हेरोइन और 6.3 किलो पोस्त के पौधे बरामद, अलग-अलग मामलों में कार्रवाई

पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने 24 घंटे के दौरान पांच अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत 10 नशा तस्करों की गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने एक किलो 16 ग्राम हेरोइन, 250 नशीली गोलियां और 6 किलो 330 ग्राम डोडा पोस्त के पौधे बरामद किए गए हैं। ये कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में की गई। इन मामलों में बरामद पोस्त के यह पौधे एक व्यक्ति ने अपने घर में बीजे हुए थे और सूचना के बाद पुलिस ने इस व्यक्ति को उसके दो अन्य साथियों के काबू किया है। पुलिस ने बताया कि पहले मामले में सीआईए स्टाफ फरीदकोट की पुलिस पार्टी ने नेशनल हाईवे से फिरोजपुर के मक्खु निवासी बाइक सवार लवप्रीत सिंह उर्फ चिट्टी नामक नौजवान को 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना सिटी 2 की पुलिस ने बलजिंदर सिंह और गीता रानी को 100 नशीली गोलियों सहित काबू किया और एक अन्य मामले में जैतो पुलिस ने गांव बिशनंदी के रहने वाले सेवक सिंह को 150 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना बाजाखाना पुलिस ने तीन आरोपियों अवतार सिंह, हैप्पी सिंह और अंग्रेज सिंह से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा थाना सदर कोटकपूरा ने गांव वाडा दराका में अपने घर में डोडा पोस्त की खेती कर रहे अजीत पाल सिंह को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों मनप्रीत सिंह व जशनप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में डीएसपी राज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा तस्करी रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और उनके बैकवर्ड- फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *