ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:बलौदा बाजार में ED का पुतला जलाया, भाजपा पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप

बलौदा बाजार के गार्डन चौक में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेसियों ने प्रदेश में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। लोकतंत्र के लिए खतरा – कांग्रेस वरिष्ठ कांग्रेस नेता विघाभूषण शुक्ला ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले कवासी लखमा के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। राज्य में उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह कार्रवाई विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो पूरे राज्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *