जालंधर | पंजाब के राज गायक पद्मश्री हंस राज हंस इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं। संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लंदन में स्थित पार्लियामेंट में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के एटली रूम में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी लॉर्ड रामी रेंजर ने की। आयोजन समारा इवेंट्स यूके ने किया। हंस राज हंस एशिया और संगीत जगत के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें यूके की संसद में सम्मानित किया गया।


