रायपुर में होली में हुड़दंगई रोकने के लिए पुलिस ने बदमाशों की परेड करवाई है। पुलिस ने त्यौहार में किसी भी प्रकार की खलल रोकने की संभावनाओं को देखते हुए 70 से अधिक गुंडा-बदमाशों की थानों में परेड करवा दी। इन गुंडा-बदमाशों को बुलाकर जमकर लताड़ लगाई गई। मंगलवार को पुलिस ने अलग-अलग इलाके के बदमाशों को संबंधित थाना में तलब किया था, जिसने आने में आनाकानी की उसे सरकारी गाड़ी में जबरन लाया गया। ये वह बदमाश हैं जो अपने-अपने इलाके में चाकूबाजी, मारपीट और दबंगई कर रौब झाड़ते हैं। इन बदमाशों का इलाके में काफी खौफ है। बदमाशों को दी गई कड़ी चेतावनी इस दौरान रायपुर पुलिस के अफसरों के कड़े तेवर देखकर बदमाशों को ये बात समझ आ गई की चुपचाप कान पकड़कर खड़े रहने में ही भलाई है। अफसरों ने कई आरोपियों से पूछा कि अंतिम बार जेल कब गए थे। जवाब में बदमाशों ने अलग-अलग समय का जिक्र किया। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए कहा है। इस तरह की कार्रवाई में पुलिस ने अब तक 470 आरोपियों को समझाईश दे चुकी है।


