नेपाल की विदेश मंत्री पहुंची देवघर:बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार दर्शन किया, कल करेंगी पूजा-अर्चना

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा मंगलवार को देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट पर पूर्व विधायक नारायण दास और भाजपा नेता मिथिलेश सिन्हा ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने शाम को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रृंगार का झांकी दर्शन किया। बुधवार को वे बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगी। कल होंगी दिल्ली रवाना वर्तमान में भारत यात्रा पर आईं नेपाल विदेश मंत्री 17 से 19 मार्च तक नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेंगी। बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद वे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगी। इस यात्रा के दौरान वे अपनी स्वास्थ्य जांच भी करवाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *