लुधियाना में दोस्त की हत्या करने वाले दो पकड़े:थाने में नाम लेने पर बनाई योजना, झोपड़ी के पास फेंका शव

लुधियाना में एक युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले एक शव मिला था। पुलिस जांच में मामले का खुलासा हुआ। आपसी रंजिश के चलते दोनों ने युवक की जान ली। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुरिंदरपाल सिंह उर्फ साजन के रूप में हुई है। एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि दो दिन पहले ट्रांसपोर्ट नगर के पास झुग्गी झोपड़ी के निकट एक शव मिला था। शव से खून बह रहा था और उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। थाना मोती नगर पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया। रंजिश के चलते की हत्या जांच में पता चला कि आरोपी राजविंदर सिंह उर्फ राजा और संजय उर्फ बंटी ने सुरिंदरपाल सिंह की हत्या की है। दोनों आरोपियों पर पहले से कई थानों में लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। थाना जमालपुर में एक केस की जांच के दौरान सुरिंदरपाल ने इन दोनों का नाम लिया था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। ईंट और पत्थर से हमला कर ली जान आरोपियों ने ईंट और पत्थर से हमला कर सुरिंदरपाल की हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए उसे झुग्गी झोपड़ी के पास फेंक दिया। किसी को शक न हो इसलिए मृतक की बाइक भी वहीं खड़ी कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड लिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक सुरिंदर सिंह की बाइक, हत्या के समय इस्तेमाल किए पत्थर, ईंट व दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *