भूपेश बोले- जब-जब दूसरे राज्य गया, तब-तब पड़ी रेड:कहा – ये बस जांच करते हैं, किस मामले में क्या हुआ..ये अब तक नहीं बताया

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ED की हालिया छापेमारी को लेकर बघेल ने कहा कि जब भी वह किसी अन्य राज्य में चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, तब-तब ईडी की रेड उनके करीबियों या उनसे जुड़े लोगों पर पड़ जाती है। उन्होंने कहा, “झारखंड गया – छापा पड़ा, असम गया – छापा पड़ा, उत्तर प्रदेश गया – छापा पड़ा, हिमाचल गया – छापा पड़ा और अब जब मैं पंजाब गया, फिर छापा पड़ गया।” बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि ईडी और अन्य जांच एजेंसियां विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। “संयोग है या प्रयोग?” – बघेल का सवाल बघेल ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से योजनाबद्ध है। उन्होंने कहा,”कवासी लखमा ने अरुण साव से सवाल पूछा, 8 दिन में ईडी पहुंच गई। मैंने विजय शर्मा से सवाल किया तो 4 दिन में ईडी भेज दिया गया। क्या ट्रिपल इंजन सरकार महादेव एप के डायरेक्टर को पकड़ पाएगी?” उन्होंने कहा कि जब ईडी उनके घर आई तो सर्च वारंट तक मौजूद नहीं था। जब उन्होंने सवाल किया, तब टीम ने वारंट दिखाया। बघेल ने दावा किया कि ईडी ने 33 लाख रुपये जब्त किए, लेकिन 3 लाख रुपये छोड़ दिए। जांच हो रही, सहयोग करें – अरुण साव ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामलों को छुपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा,”भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में कई बड़े घोटाले हुए, जिनकी जांच जारी है। चाहे कोयला घोटाला हो, शराब घोटाला, महादेव एप घोटाला या डीएमएफ घोटाले का मामला हो – इन सभी की जांच जरूरी है।” अरुण साव ने यह भी कहा कि ईडी संवैधानिक संस्था है, और सभी को जांच में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर जांच प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *