शिमला में पंजाब के दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन और कैश बरामद, होटल में रूम लेकर रुके थे

शिमला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेहली जुंगा रोड स्थित एक निजी होम स्टे से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के फरीदकोट जिले के रहने वाले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चायली में स्थित होटल के कमरा नंबर 1 में पंजाब से आए कुछ लोग पिछले 4-5 दिनों से ठहरे हुए हैं। ये लोग चिट्टा और हेरोइन की तस्करी में संलिप्त हैं। लगातार यहां से सप्लाई को अंजाम दे रहे है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रात करीब 7:45 बजे छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से हेरोइन बरामद की। साथ ही एक कुर्सी पर रखी टोपी में 35,700 रुपए की नकदी भी मिली। इसमें 500 के 70 नोट, 200 के 2 नोट और 100 के 3 नोट शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुल खुराना (30) और राजकुमार (19) के रूप में हुई है। मुकुल नरूला इलेक्ट्रॉनिक्स के पास आहूजा डेयरी, अजीत नगर का रहने वाला है, जबकि राजकुमार खंजूरवाली गली का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं यह तस्कर किसी अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य तो नहीं है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *