दुल्हन लापता पर बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने जीते 10-अवॉर्ड:कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, नितांशी गोयल बेस्ट एक्ट्रेस; IIFA अवॉड्‌र्स सेरेमनी में रेखा,शाहरुख-माधुरी ने डांस किया

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉड‌्‌र्स सेरेमनी रविवार को जयपुर में हुई। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुई सेरेमनी में दुल्हन लापता पर बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने सबसे ज्यादा 10 अवॉर्ड जीते। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘लापता लेडीज’ के लिए किरण राव, आमिर खान को मिला। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के लिए कार्तिक आर्यन और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ‘लापता लेडीज’ के लिए नितांशी गोयल ने जीता। राकेश रोशन को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा अवॉर्ड से नवाजा गया। फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए किरण राव को बेस्ट डायरेक्शन के अवॉर्ड से नवाजा गया। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन अवॉर्ड फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए राम संपत को दिया गया। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) अवॉर्ड जुबिन नौटियाल को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के गाने ‘दुआ’ के लिए मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) अवॉर्ड श्रेया घोषाल को फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के सॉन्ग ‘अमी जे तोमार 3.0’ के लिए मिला। रेखा-माधुरी ने किया डांस
स्टेज पर रेखा और राकेश रोशन ने फिल्म ‘खून भरी मांग’ के गाने ‘हंसते हंसते कट जाएं रस्ते’ पर डांस किया। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘कोई लड़की है’ पर साथ में डांस किया। शाहरुख ने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ गाने पर भी डांस किया। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने ‘खलनायक’ मूवी के फेमस सॉन्ग पर डांस किया। इससे पहले माधुरी ने घूमर से अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत की। उन्होंने ‘ढोलना’ और ‘अप्सरा आली’ सॉन्ग पर भी डांस किया। करीना कपूर खान ने ‘जीना यहां, मरना यहां’, ‘प्यार हुआ, इकरार हुआ’, ‘रमैय्या वस्तावैय्या’ जैसे गानों पर रेट्रो लुक में परफॉर्मेंस दी। शाहिद कपूर ने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘साड़ी के फाल सा’ जैसे गानों पर डांस परफॉर्म किया। सबसे पहले देखिए, किसे मिला कौनसा अवॉर्ड… अब देखिए, IIFA अवॉड‌्‌र्स सेरेमनी की PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *