बनास नदी में नाव पलटने से 5 दोस्त बह गए। इनमें से 2 लड़के तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 3 युवक नदी में लापता हो गए। अजमेर के केकड़ी में हुए इस हादसे के बाद सोमवार दोपहर 1 बजे से बचाव अभियान शुरू किया गया। रात 8:30 बजे अंधेरे के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह 7 बजे बचाव दल ने फिर से काम शुरू किया। सुबह 10:20 बजे कालूराम मीणा (16) का शव मिला। दोपहर 2 बजे संदीप मीणा को भी ढूंढ लिया गया। 28 घंटे के रेस्क्यू के बाद तीसरे लापता युवक राजवीर मीणा का शव भी बरामद कर लिया गया। तीनों को तैरना नहीं आता था, संदीप घर में अकेला कमाने वाला
कालूराम के पिता रमेश मीणा ने बताया कि पांचों दोस्तों ने बोटिंग का प्लान बनाया था। प्रवीण और सांवरा मछली ठेकेदार के यहां चौकीदार थे और तैरना जानते थे, इसलिए बच गए। बाकी तीनों को तैरना नहीं आता था। संदीप घर का अकेला कमाने वाला था। उसकी बहन की तबीयत बिगड़ने पर देवली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साढ़े बारह बजे अचानक नाव पलटी
सावर थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि पांच दोस्त – प्रवीण मीणा (30), संदीप मीणा (30), कालूराम मीणा (16), राजवीर मीणा (30) और सांवरा मीणा (28) निवासी नापाखेड़ा, सावर बनास नदी में बोटिंग करने गए थे। सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक नाव पलट गई। प्रवीण और सांवरा मीणा तैरकर बच गए। SDRF को आई कई चुनौतियां
एसडीआरएफ टीम इंचार्ज राजेन्द्र ने बताया कि रेस्क्यू में सबसे बड़ी बाधा मछुआरों के पुराने जाल बने। गोताखोर इन जालों में फंस जाते थे। एक और चुनौती यह रही कि हादसे की जगह से 100 फीट दूर अलग-अलग दिशाओं में शव मिले। ……………… बनास नदी में नाव पलटने की यह खबर भी पढ़िए…
बनास नदी में नाव पलटी, 5 दोस्त डूबे:दो तैरकर बाहर निकले, तीन लापता; घूमने के लिए गए थे, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका अजमेर में बनास नदी के अंदर नाव पलटने से 5 युवक डूब गए। दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 युवक अभी लापता है। हादसा केकड़ी कस्बे के सावर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 12:30 बजे हुआ। लापता युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो रात 8:30 बजे रोक लिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)


