जयपुर का सरकारी इंजीनियर 50 से ज्यादा प्लॉट का मालिक:1.34 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड और शेयर मिले, इनकम से 253 फीसदी ज्यादा कमाई

जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के अधीक्षण अभियंता के 7 ठिकानों पर सर्च किया। इस दौरान आरोपी के घर से 13 लाख रुपए नगद, 100 से अधिक प्रोपर्टी के दस्तावेज, 1.34 करोड़ रुपए के म्यूचल फंड में निवेश के दस्तावेज मिले हैं। डीजी एसीबी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया- ब्यूरो मुख्यालय को गोपनीय सूचना मिली थी कि अविनाश शर्मा अधीक्षण अभियन्ता ने भ्रष्टाचार आय से अधिक चल-अचल सम्पत्तियां अर्जित की है। आरोपी के घर से करीब 140 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण मिले। 7 बैंक खातों में करीब 30 लाख रुपए मिले। म्यूचुअल फंड व शेयर मार्केट में करीब 1 करोड़ 34 लाख रुपए निवेश का हिसाब मिला। टीम को आरोपी इंजीनियर के पास जयपुर के विभिन्न पॉश इलाकों की 25 से अधिक कॉलोनियों में 50 से ज्यादा प्लॉट मिले हैं। इतना ही नहीं, प्रारंभिक जांच में 6.25 करोड़ रुपए से अधिक की अन्य प्रॉपर्टी और निवेश का भी पता चला है। एसीबी ने इस मामले में 5 टीमों को लगाया है। एक टीम जहां जेडीए कार्यालय में सर्च कर रही है, वहीं दूसरी टीम को चाकसू नगर पालिका भेजा गया है, जहां भी कई संपत्तियों की जानकारी मिली है। अधिकारी मौके पर मिले नकद की गिनती के लिए कैश काउंटिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसीबी के अनुसार कार्रवाई अभी जारी है और जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। करोड़ों रुपए का निर्माण भी कराया है अविनाश शर्मा ने जयपुर में गोपालपुरा मोड़, मानसरोवर, सांगानेर, पृथ्वीराज नगर , जगगतपुरा, प्रतापनगर, एवं रिंग रोड के आसपास 50 से ज्यादा जमीन ली हुई हैं। करोड़ों रुपए का निर्माण कार्य भी कई प्लॉट में कराया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने भ्रष्टाचार करते हुए गृह निर्माण समितियों एवं बिल्डर्स को लाभ पहुंचाकर काफी कम दरों पर जमीनें ली हैं। जिन की खरीद के समय भी कीमत करोड़ों में थी। अविनाश शर्मा और उनके परिवार के लोगों के 7 बैंक खातों में 30 लाख रुपए की भी जानकारी मिली है। शर्मा ने बेटियों की स्कूली शिक्षा, कोचिंग एवं उच्च शिक्षा मणिपाल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में करीब 50 लाख रुपए खर्च किए हैं। अविनाश ने म्यूचुअल फंड में करीब 90 लाख रुपए का इंवेस्ट किया हुआ है। उसके पास 25 लाख रुपए की कीमत की गाड़ियां भी हैं। पूर्व सीएमएचओ के घर पर भी सर्च कर रही टीएम अविनाश शर्मा को लेने के लिए उनका ड्राइवर घर पहुंचा तो एसीबी ने उससे भी पूछताछ की है। उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है। एसीबी की टीम ने एसई के रिश्तेदार पूर्व सीएमएचओ के घर पर भी सर्च कर रही है। पूर्व सीएमएचओ डॉक्टर के सी शर्मा मालवीय नगर के सी-371 में रहते हैं। इन ठिकानों पर एसीबी की टीम कर रही है सर्च

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *