टैंकर-कार की भिड़ंत में 2 दोस्तों की मौत, VIDEO:टक्कर से कार घूम गई, गाड़ी में फंस गए युवक; पारिवारिक काम से जा रहे थे

प्रतापगढ़ में टैंकर-कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा धरियावद के माना गांव के पावर हाउस के सामने ज्जलारा रोड पर सोमवार रात 8 बजे हुआ। हादसे का वीडियो मंगलवार को सामने आया। केशरियावाद थानाधिकारी रमेश चंद ने बताया कि चरी निवासी कार सवार कल्पेश लोहार (33) और केशरियावाद निवासी उसका दोस्त लोकेश मीणा (26) निटावा गांव में पारिवारिक काम में कार से जा रहे थे। इसी दौरान माना गांव के पावर हाउस के सामने देवली से धरियावद की ओर जा रहे टैंकर से टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को कार से बाहर निकाला
टक्कर से कार यू-टर्न लेते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दोनों युवक उसमें फंस गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, तब तक कल्पेश लोहार की मौत हो गई थी। दूसरे लोकेश मीणा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि- कल्पेश ड्राइवर था। वहीं, लोकेश मजदूरी करता था। लोकेश के दो भाई हैं। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। कल्पेश से छोटी दो बहनें हैं। वह अपने माता-पिता के साथ रहता था। कल्पेश का परिवार किराने की दुकान चलाता है। ………………………. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- जोधपुर लॉ-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की बस पलटी, 3 की मौत:नागौर में एक्सीडेंट में 24 से ज्यादा घायल; एक और कार हादसे में 4 की मौत नागौर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के स्टूडेंट्स से भरी वॉल्वो बस पलट गई। एक्सीडेंट में 3 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 24 से ज्यादा स्टूडेंट्स हादसे में घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *