जयपुर में बैंककर्मियों ने एसबीआई कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन:24-25 मार्च की हड़ताल से पहले देशभर में प्रदर्शन, भर्तियां और 5 दिन कार्य सप्ताह समेत कई मांगें शामिल

देश के बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 24-25 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल से पहले मंगलवार को देशभर में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जयपुर में बैंककर्मियों ने बीमा भवन परिसर में एसबीआई कार्यालय के सामने विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं: यूनाइटेड फोरम के संयोजक महेश मिश्रा ने बताया कि वेतन समझौते के बकाया मुद्दों पर भारतीय बैंक संघ ने 13 मार्च को मुंबई में वार्ता बुलाई है। साथ ही, हड़ताल के मुद्दे पर केंद्रीय मुख्य श्रम आयुक्त ने 16 मार्च को दिल्ली में सुलह वार्ता के लिए दोनों पक्षों को बुलाया है। मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि वार्ता विफल रही तो आंदोलन को तीव्र किया जाएगा। इसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल का विकल्प भी शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *