जयपुर में श्री टिबेश्वर शिव हनुमान मंदिर से निकली निशान-यात्रा:500 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल, रास्ते में मिला जलपान और प्रसाद

जयपुर के मानसरोवर स्थित श्री टिबेश्वर शिव हनुमान मंदिर से मंगलवार सुबह 7 बजे निशान पदयात्रा निकाली गई। पदयात्री सेवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा किरण पथ से शुरू होकर मानसरोवर मुख्य मार्ग से होते हुए ब्राह्मण की थड़ी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर तक पहुंची। रजत पथ पर श्रद्धालुओं को पानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक दिनेश गुप्ता, अंशु खंडेलवाल और सोनू गुप्ता ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। हीरा पथ चौराहे पर छाछ, चिप्स और बिस्किट का वितरण किया गया। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते वी.टी. रोड पहुंचे। यहां संतरे और अंगूर बांटे गए। मानसरोवर प्लाजा के सामने शर्बत और मीरा मार्ग पर आइसक्रीम का वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी, भुजिया और गुलाब जामुन का प्रसाद ग्रहण किया। मंडल ने कई व्यापारियों को श्री श्याम बाबा की फोटो और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यात्रा के आयोजकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *