स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी सम्मानित

अमृतसर | स्वदेशी जागरण मंच ने पंजाब स्तर पर नवनियुक्त की गई। जिसमें शहर के ऐसे प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जिन्होंने स्वदेशी आंदोलन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें डॉ. नेहा तेजपाल पंजाब की संयोजिका और भारत के राज्य की पहली महिला प्रांत संयोजिका बनी हैं। उन्होंने कहा “स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत की नींव है। स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना भारत को आर्थिक और सामाजिक समृद्धि की ओर ले जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सीए इकबाल सिंह ग्रोवर महानगर संयोजक और सीए भावेश महाजन ने किया। इस मौके पर मिष्ठी सवलानी, सीए पूजा त्रिखा, सीए शशि पाल, सीए गौरव अग्रवाल, सीए मनदीप सिंह, सीए पंकज खुल्लर, सीए मनीष नंदा, संजय कपूर, एडवोकेट पीयूष भाटिया और एडवोकेट मोहित महाजन भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *