ग्रेनेड धमाके के आरोपी का पिता बोला -बेटे को पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा

अमृतसर| गुमटाला पुलिस चौकी के बाहर हुए ग्रेनेड धमाके के मामले में पुलिस की ओर से उठाए गए मनदीप सिंह का अब तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से इंकार किया है। डेरा बाबा दर्शन सिंह स्थित कौलसर कॉलोनी के हरभजन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 25 जनवरी को सीआईए पुलिस ने उनके बेटे मनदीप सिंह को गुमटाला धमाके का आरोपी बताया था। पुलिस ने मनदीप और उनकी तीन बहुओं को छह दिन तक गैरकानूनी हिरासत में रखा। मनदीप को पुलिस ने गुरदासपुर स्थित उनके फार्म हाउस से उठाया था। 31 जनवरी को सभी को छोड़ दिया गया, लेकिन मनदीप का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पिता हरभजन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे और बहुओं की गैरकानूनी हिरासत को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। लेकिन पुलिस मनदीप की गिरफ्तारी पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि जिस समय गुमटाला चौकी में धमाका हुआ, उस वक्त मनदीप घर पर था। घर के सीसीटीवी कैमरे में इसकी पूरी रिकॉर्डिंग है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एक ओर से उनके बेटे को अवैध हिरासत में रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *