अबोहर में दुकान में चोरी:चोरों ने सरिये से तोड़े दरवाजे; कैश और पेन ड्राइव लेकर भागे, थाने से 100 कदम दूर

अबोहर के मंडी नंबर दो में स्थित एक पेस्टीसाइड्स की दुकान में बीती रात चोरी हुई है। वारदात थाने से महज 100 कदम की दूरी पर हुई। इस चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। फर्म के मालिक हर्षवर्धन जैन ने बताया कि चोर दुकान की ऊपरी मंजिल से अंदर घुसे। उन्होंने दरवाजे तोड़कर नीचे की दुकान में घुसे। चोरों ने करीब 3 हजार रुपए की नगदी और पेन ड्राइव चुरा ली। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर साफ नजर आ रहे हैं। थाना नंबर 2 के एएसआई लालचंद और उनकी टीम ने मौके का जायजा लिया। दुकान से एक सरिया बरामद हुआ है, जिससे चोरों ने दरवाजों के ताले तोड़े। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से शहर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ी हैं। इस वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों में डर का माहौल है। व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *