बरनाला में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई:तीन बच्चों के पिता की मौत, एक युवक गंभीर घायल

पंजाब के बरनाला में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा कस्बा भदौड़ के तलवंडी गांव में हुआ। मृतक की पहचान 39 वर्षीय सुरिंदर सिंह के तौर पर हुई और हरमन सिंह गंभीर रूप से घायल है। घायल हरमन सिंह को पहले सिविल अस्पताल बरनाला लाया गया। बाद में उन्हें गंभीर हालत के चलते दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया था। तलवंडी गांव के पूर्व सरपंच यादविंदर यादी ने बताया कि दोनों युवक गरीब परिवारों से हैं। मृतक सुरिंदर सिंह के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्होंने दोनों पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं और सरकार से अपील की है। सरकारी अस्पताल बरनाला के डॉ. बांके बिहारी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। हरमन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *