गिरिडीह जिले में एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक ने अपनी ही छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र की है। आरोपी शिक्षक की पहचान राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। चौथी कक्षा की छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद आक्रोशित परिजन, ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई की। पीड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर इसी बीच किसी ने घटना की सूचना बेंगाबाद थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी शिक्षक को थाने ले गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इधर, घटना से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के परिजन के आवेदन पर कार्रवाई की गई। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। -जितेंद्र कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी


