सड़क हादसे में 6 साल के मासूम की मौत:अलीगढ़ के अतरौली में हुआ हादसा, मौसा के साथ बाइक पर शादी में जा रहा था मासूम

अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में 6 साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम अपने मौसा के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी रामघाट रोड पर लोहागढ़ के पास हादसा हो गया। हादसे में बच्चे के गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे बच्चे के मौसा के भी गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोग तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर हालत में बच्चे के मौसा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जेसीबी ने मारी थी बाइक को टक्कर अतरौली के गांव जखेरा निवासी प्रेमपाल सिंह के परिवार में शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ के गांव सैदगढ़ी निवासी प्रेमपाल के साढू भी अलीगढ़ आए थे। समारोह में जाने के लिए वह शाम को घर से निकले थे। उन्होंने अपने साथ 6 साल के मासूम बच्चे कृष्णा पुत्र प्रेमपाल को भी बैठा लिया था। कार्यक्रम लोहागढ़ से जिरौली धूमसिंह जाने वाले रास्ते में बीच पर ही था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों रास्ते में जा रहे थे। इसी दौरान एक जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके कारण दोनों के गंभीर चोटें आई और बच्चे की मौत हो गई। आरोपी चालक की तलाश जारी घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले जेसीबी के ड्राइवर की तलाश की जा रही है। अतरौली थाना प्रभारी विजयकांत शर्मा ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश जारी है और जल्दी ही वह पुलिस की हिरासत में होगा। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *