कल सेहत विभाग की यूनियन करेंगी भूख हड़ताल

भास्कर न्यूज | अमृतसर हेल्थ वर्कर्स यूनियन, एएनएम एलएचवी यूनियन, पंजाब स्टेट फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन, पैरामेडिकल एंड हेल्थ इंप्लाइज एसोसिएशन सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख संगठनों की एक आपातकालीन बैठक बाबा शमशेर सिंह कोहरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों व मजदूर वर्ग की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के संघर्ष का नैतिक समर्थन किया गया। सदस्यों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार 20 दिसंबर को सिविल सर्जन कार्यालय, अमृतसर में सभी संगठनों के प्रतिनिधि एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहेंगे और उनके स्वास्थ्य की कामना करेंगे। इस बैठक में बाबा मलकियत सिंह भट्टी, गुरुदेव सिंह ढिल्लों, परमजीत सिंह संघा, बलदेव सिंहझंडेर, अशोक कुमार शर्मा, तृप्ता शर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *