झाड़ियों में अचानक लगी आग:सूरजपुर में हवा में फैलते चली गई, 2 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी; कोई जनहानि नहीं

सूरजपुर जिले में देवीपुर के झाड़ियों में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में प्लांटेशन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से झाड़ी के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा है। दोपहर के समय प्लांटेशन क्षेत्र से अचानक धुआं उठता देखा गया। तेज हवा के कारण आग और फैल गई। हालांकि 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। 2 घंटे बाद बूझी आग सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों के सहयोग से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। तेज हवा से फैली आग आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में शुष्क मौसम और तेज हवा को इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *