कलेक्ट्रेट के पास किराना दुकान में चोरी:सूरजपुर में चोरों ने तोड़े ताले, CCTV से छेड़छाड़ कर एक लाख का माल पार

सूरजपुर में चोरों ने प्रशासनिक कार्यालयों के पास माता कर्मा चौक के सामने स्थित किराना दुकान ‘स्वागत सेल्स’ में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह दुकान जिला पंचायत कार्यालय और कलेक्ट्रेट से मात्र 10 मीटर की दूरी पर स्थित है। दुकान के मालिक सईद अहमद ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने टूटे ताले को अलग-अलग कोनों में फेंक दिया था। शक न हो इसलिए शटर को बंद कर दिया गया था। दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। चोरों ने कार वॉशिंग की दुकान को भी बनाया निशाना चोरों ने पास की कार वॉशिंग की दुकान को भी निशाना बनाया। वहां खड़ी दो गाड़ियों की वायरिंग काट दी गई। चोर बैटरी और अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स चुराकर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि चोरों ने उनकी पहचान उजागर न हो, इसलिए दुकान के बाहर लगी सभी बल्ब को बारी-बारी से तोड़ दिया। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस चोर की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रशासनिक कार्यालयों के इतने नजदीक हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *