गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 2 सड़क हादसे हुए है। कुदरी गांव में मेन रोड पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना खोंगसरा-पेंड्रा मार्ग पर हुई जहां एक बस और कार की टक्कर में कुछ लोग घायल हुए है। यह घटना बुधवार सुबह की है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना के बारे में पहली घटना में मृतक धनेश्वर पनिका बरहों कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते समय वह ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पेंड्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार और बस की टक्कर में 3 घायल दूसरी घटना में एक बस और क्विड कार की टक्कर आमने-सामने टक्कर हो गई। बस में सवार यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया में लोगों की नाराजगी स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिले में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या गंभीर होती जा रही है। इस पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर यातायात विभाग के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।


