मुंगेली कलेक्ट्रेट में लगी जन चौपाल:कलेक्टर ने बुजुर्गों को बांटे आयुष्मान वय वंदना कार्ड; जनता की समस्याएं सुनीं

मुंगेली जिला कलेक्टोरेट में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंगलवार को कलेक्टर राहुल देव ने दो बुजुर्ग नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस कार्ड से 70 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार हर मंगलवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्याओं के समाधान का आश्वासन जनदर्शन में एसपी भोजराम पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में लोरमी के ग्राम मुछेल की आनंद बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, मुंगेली के ग्राम पौनी के दिव्यांग राकेश सिंह ने पेंशन और ग्राम भथरी के रविकांत ने भूमि सीमांकन की मांग रखी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जी.एल. यादव, मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *