मौसम का हाल:बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, इससे ठंड होगी कम, रात का पारा 2-3 डिग्री तक चढ़ेगा

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राज्य में ठंड कम होने लगी है। अंबिकापुर और दुर्ग को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में रात में भी पारा सामान्य के करीब पहुंच गया है। इस वजह बाकी इलाकों में ठंड से राहत रही। आने वाले एक-दो दिन राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी।
बारिश जहां नहीं होगी वहां बादल छाए रहेंगे। इससे रात के साथ दिन में भी तापमान 2 से तीन डिग्री तक बढ़ेगा। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार बादल बदली के कारण हवा में नमी का असर बढ़ गया है। इससे शीत लहर का असर कम हो गया है। इस हफ्ते मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा अलबत्ता पारा बढ़ेगा। इसका असर ठंड पर पड़ेगा। बादल छंटने के बाद प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड लौटेगी। अभी प्रदेशभर में दिन और रात का पारा बढ़ रहा है। दिन का तापमान तो ज्यादातर इलाकों में सामान्य के बराबर या अधिक हो गया है। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से लगभग 1 डिग्री ज्यादा रिकार्ड किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *