राजनांदगांव| शहर के वार्ड नंबर 18 पेंड्री में शराब दुकान खोले जाने का विरोध शुरू किया जा रहा है। बुधवार को यहां पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर डॉ.सिंह यहां पहुंचे थे। इस दौरान वार्डवासियों के द्वारा डॉ.सिंह को इस संबंध में जानकारी दी गई। वार्डवासियों ने शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया। वार्डवासियों का कहना है कि आबकारी विभाग के द्वारा पेंड्री में शराब दुकान खोलने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। यहां देशी व विदेशी शराब दुकान खोलने की तैयारी कुछ राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है। यदि यहां शराब दुकान खोली गई तो आए दिन मारपीट होते रहेंगे। वार्ड का माहौल खराब होगा। प्राथमिक शाला, हाईस्कूल व मिडिल स्कूल संचालित हैं। यहां गुरु घासीदास बाबा का जैतखाम भी वार्ड में स्थापित है। ऐसे में शराब दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।


