फाजिल्का में बाइक ने बच्ची को मारी टक्कर:हाथ-पैर टूटे; भाई के साथ चीज खरीदने निकली थी, ड्राइवर फरार

फाजिल्का के लाधुका में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने चार वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची का हाथ और पांव टूट गया है l घायल बच्ची को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l बाइक चालक फरार बताया जा रहा है l फिलहाल डॉक्टर द्वारा इसकी सूचना पुलिस को भेजी जा रही है l जानकारी देते हुए बच्ची की बुआ मनीषा रानी ने बताया कि लाधूका में चार वर्षीय बच्ची कोमल अपने भाई के साथ चीज लेने के लिए घर से निकले थे l वापिस लौटते वक्त किसी तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी l हालांकि स्थानीय लोगों ने बच्ची को उठा उनके घर पर पहुंचाया l बच्ची को दिया प्राथमिक इलाज बच्ची की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l सरकारी अस्पताल के डॉक्टर सुनील कुमार का कहना है कि उनके द्वारा बच्ची को प्राथमिक इलाज दे दिया गया है l घटना की सूचना पुलिस को दी जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *