जगराओं में वेटर से बाइक लूटी:काम खत्म करके जा रहा था घर, मोटरसाइकिल पर आए 6 नकाबपोश, मोबाइल-नकदी भी ले गए

लुधियाना के जगराओं में लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गांव गहौर के नजदीक का है, जहां 6 नकाबपोश लुटेरों ने एक वेटर से लूटपाट की। पीड़ित सुखराज सिंह देवतवाल निवासी है। सुखराज रात करीब 11 बजे अपरा पैलेस, मुल्लापुर से काम खत्म करके अपने घर लौट रहा था। जीटी रोड से गांव गहौर के रास्ते पर दो बाइकों पर सवार 6 नकाबपोश लुटेरे आए। उन्होंने हथियार दिखाकर सुखराज को धमकाया। लुटेरे उसका मोबाइल, बाइक और 800 रुपए लूटकर लुधियाना की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने दाखा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि, जगराओं शहर और आसपास के गांवों में सूर्यास्त के बाद लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासी रात में सैर करने से भी डर रहे हैं। शहर व गांवों में कई वारदातों को पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सकी है। जिसके चलते लुटेरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि बिना नंबर बाइक सवार पुलिस नाको से भी आसानी से गुजर रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *