जालंधर में खेत में मिला बच्चे का भ्रूण:नीले कपड़े में लपेट कर फेंका, चारा काटने आए किसान ने देखा

जालंधर में मिट्ठापुर के पास एक खेत से भ्रूण बरामद हुआ है। भ्रूण को आज सुबह ही किसी के द्वारा कपड़े में लपेट कर खेत में फेंका गया है। सबसे पहले शव खेत में चारा काटने आए सुरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने भ्रूण देखा था। जिसके बाद सुरिंदर सिंह ने गांव के बड़े लोगों को बताया गया। उनके द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल भ्रूण फेंकने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया गया है। खेत में काम करने आए सुरिंदर ने देखा भ्रूण मिट्ठापुर के रहने वाले सुरिंदर ने बताया कि आज सुबह जब वह गाय के लिए चारा काटने खेत आया तो एक नीले रंग के कपड़े में बच्चे का भ्रूण पड़ा हुआ था। भ्रूण एकदम ताजा प्रतीत हो रहा था। सुरिंदर ने भावुक होकर कहा- ऐसे पाप की दुनिया में कोई सजा नहीं है। सुरिंदर ने आगे बताया कि कल यहां पर कुछ नहीं था। पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस बोली- सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि हमें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि उक्त जगह एक भ्रूण मिला है। मौके पर जांच के लिए पहुंचे तो बच्चा मरा हुआ था। मौके से कोई फिलहाल सीसीटीवी नहीं मिला है। एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा- आज ही भ्रूण को खेत में फेंका गया है, अगर अगर पहले से पड़ा होता तो कुत्ते भ्रूण को खा जाते, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मामले की जांच के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *