सफाई मित्रों को योजना के तहत मिला सुरक्षा किट

सरायकेला| नगर विकास विभाग के निदेशक अनुसार नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम योजना के तहत मंगलवार को नगर पंचायत के सफाई मित्रों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराया गया। नगर पंचायत के नेशनल एक्शन फोर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम के तहत नगर पंचायत में कार्य करने वाले तीन सफाई मित्र दीपक मुखी, शुरू हेंब्रम व लखीराम टुडू को नगर पंचायत के प्रशासक शशि शेखर द्वारा सुरक्षा किट प्रदान किया गया। इसके अलावा सेप्टिक टैंकर में सफाई कार्य करने के लिए तीन सफाई मित्रों का पंजीकरण किया गया, जिसमें सेप्टिक टैंकर की सफाई कार्य करते समय सुरक्षा किट का उपयोग करने को कहा गया। नगर पंचायत के प्रशासक ने कहा कि भविष्य में जो भी कल्याणकारी योजनाए सफाई मित्रों के लिए प्रस्तावित है उन्हें शहरी क्षेत्र अतंर्गत दृढ़तापूर्वक लागू किया जाएगा। मौके पर महेश जारिका, नगर प्रबंधक, नगर पंचायत, सरायकेला, पीआईयू बजरंग मोहंती, पीआईयू लालू प्रसाद महतो व सफाई मित्र मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *