नगर क्षेत्र में दूर हुई पेयजलापूर्ति की समस्या

सरायकेला| सरायकेला नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर कर लिया गया है। जब तक विभाग द्वारा नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया को पूरा नहीं करती है तब तक निवर्तमान ठेकेदार दिनेश कुमार साथुआ द्वारा नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को कायम रखेंगे। नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक दिन सुबह एवं शाम दोनों टाइम मिलकर 28 लाख लीटर की की पानी छोड़ा जाता है परंतु दो-तीन दिनों से नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही थी। पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता जैसन होरो ने बताया कि नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की टेंडर के अनुसार अवधि पूर्ण हो चुका है पुनः टेंडर की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति का टेंडर अधीक्षण अभियंता के स्तर से किया जाता है। टेंडर में थोड़ी समय लगेगा तब तक निवर्तमान संवेदक दिनेश कुमार साथुआ द्वारा नगर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *