पंजाब के मानसा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा के नेतृत्व में जिले के हॉटस्पॉट गांवों में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब 300 पुलिसकर्मी, डीएसपी और एसपी शामिल रहे। एसएसपी मीणा ने बताया कि 1 मार्च से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 69 एनडीपीसी एक्ट के मामले दर्ज किए गए हैं। नशे का कारोबार करने वाले 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरोध’ मुहिम का हिस्सा है। नहीं बख्शे जाएंगे नशा कारोबारी : एसएसपी एसएसपी ने बताया कि जिले के गांव नरेंद्रपुर में, जो पहले नशे के लिए बदनाम था, अब काफी सुधार हुआ है। उन्होंने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी है कि उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आज बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह गांव की पंचायत और क्लबों के साथ नशे के मुद्दे पर मीटिंग करेंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास किसी नशा तस्कर की जानकारी है, तो वे पुलिस के साथ साझा करें।


