अंडर-16 कबड्डी ट्रायल में 22 खिलाड़ी चयनित

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह जिला कबड्डी एसोसिएशन ने बुधवार को बरगंडा नया पुल स्थित मैदान में अंडर-16 लड़के और लड़कियों का ट्रायल लिया। ट्रायल में सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह, पूर्व सचिव अनीता कुमारी, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, सदस्य उज्जवल तिवारी, सौरभ कुमार और हर्ष पांडे मौजूद रहे। जिले के कई खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह ने बताया कि 22-23 मार्च को धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले राज्य स्तरीय अंडर-16 कबड्डी टूर्नामेंट के लिए यह ट्रायल हुआ। लड़कों की टीम में 12 खिलाड़ी चुने गए। इनमें आनंद शर्मा, जीवन दास, लकी चौधरी, ओम शर्मा, प्रिंस कुमार, सूरज कुमार, अनिकेत कुमार, राजीव नयन, कौशल किशोर, आलोक आदित्य, अमन कुमार और समर कुमार शामिल हैं। लड़कियों की टीम में 10 खिलाड़ी चयनित हुईं। इनमें प्रीति वर्मा, पूनम कुमारी, अंकिता कुमारी, कोमल कुमारी, सृष्टि कुमारी, अंशिका कुमारी, स्नेहा वर्मा, सोनाक्षी पांडे, रिया मंडल, पल्लवी कुमारी और शालू कुमारी का नाम शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *